सहारनपुर में देवर पर छेड़छाड़- दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:दहेज में कार और 5 लाख रुपये मांगने पर पति समेत पांच पर FIR दर्ज
सहारनपुर के नानौता क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में रविवार सुबह आठ बजे पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। महिला ने देवर पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट कार और पांच लाख रुपये नकद मांगे जाने का आरोप लगाया है। उसकी शादी 14 नवंबर 2024 को आशीष सैनी से हुई थी। पिता ने शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल वाले दिए गए सामान से खुश नहीं थे। उन्होंने आशीष की नौकरी का हवाला देकर कार और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट और गाली-गलौज की गई। महिला के अनुसार, 16 नवंबर 2025 की सुबह वह घर में अकेली थी। देवर अक्षय सैनी ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह उसे जबरन कमरे में खींचकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पति व अन्य परिजन पहुंचे, पर उन्होंने देवर का पक्ष लिया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसका स्त्रीधन अभी ससुराल पक्ष के पास है। एसएसपी से शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने पति आशीष सैनी, ससुर सुरेश कुमार सैनी, सुनील सैनी, देवर अक्षय सैनी और सास सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)