वॉर्शन के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ी:आगरा किया रेफर, परिजनों ने काटा हंगामा, बच्चादानी फटने का आरोप

Sep 27, 2026 - 19:09
0
वॉर्शन के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ी:आगरा किया रेफर, परिजनों ने काटा हंगामा, बच्चादानी फटने का आरोप
एटा में रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अवैध नर्सिंग होम में विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। 25 साल की महिला को 22 सितंबर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अवॉर्शन के बाद उसकी हालत बिगड़ी और कैंची से सफाई करने के दौरान बच्चेदानी फट गई। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के आकाश अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हंगामे की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ले का है। अवॉर्शन के बाद बिगड़ती गई तबीयत थाना कोतवाली देहात के जिरसमी निवासी मोनू की पत्नी भगवान देवी को 22 सितंबर को नर्सिंग होम संचालिका काजल के यहां लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक यहां महिला का अवॉर्शन कराया गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 23 सितंबर को परिजन उसे दोबारा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दवाएं और इंजेक्शन दिए। ब्लीडिंग के बाद आगरा किया रेफर परिजनों के अनुसार महिला की ब्लीडिंग होने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आरोप है कि शनिवार को कैंची से सफाई की गई, जिसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई। नर्सिंग होम से महिला को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल आकाश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप महिला के भाई ओंकार कुशवाहा ने बताया कि उसकी बहन इलाज के लिए नर्सिंग होम गई थी। वहां सफाई किए जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब आगरा में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस रविवार शाम दर्जनभर से अधिक परिजन नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User