छात्रनेता शान मोहम्मद को किया जिलाबदर:किठौर पुलिस ने मुनादी कराई, सीसीएसयू का स्टूडेंट शान चंद्रशेखर की पार्टी का है नेता
मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता शान मोहम्मद को किठौर थानापुलिस ने जिलाबदर कर दिया है। रविवार को किठौर में थानापुलिस की तरफ से मुनादी कराकर शान को तीन महीने के लिए जिला बदर करने का ऐलान किया गया। शान मुहम्मद पुत्र जान मुहम्मद को एडीएम कोर्ट की तरफ से गुंडा घोषित किया गया है। इसके तहत अगर तीन महीने के अंदर शान मोहम्मद मेरठ जिले की सीमा में पाया गया तो उसे अरेस्ट किया जाएगा। भीम आर्मी से जुड़ा है शान मोहम्मद किठौर कस्बा निवासी शान मोहम्मद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनकी पार्टी में जुड़ा हुआ है। पश्चिमी यूपी में भीमआर्मी स्टूडेंड फेडरेशन का प्रभारी है। छात्रनेता शान मुहम्मद को मेरठ पुलिस ने जिलाबदर कर दिया है। छात्रनेता होने के नाते शान मोहम्मद सीसीएसयू में अक्सर छात्रों के प्रोटेस्ट में नजर आता रहा है। सालों से सीसीएसयू में छात्र राजनीति कर रहा है। प्रोटेस्ट करने के दौरान हुए हैं केस दर्ज शान मोहम्मद छात्रों के कई आंदोलनों में शामिल रहे। इसके चलते उस पर पुलिस की ओर से आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं। पिछले दिनों मेरठ गंगानगर में IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रा के सुसाइड केस में भी शान मुहम्मद ने अपने साथियों के साथ रात भर धरना दिया था। तब भी उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)