वैष्णो देवी की तर्ज पर तैयार हो रहा दुर्गा पंडाल:65 हजार की मूर्ति से सजेगा, गुफा से होंगे पिंडी दर्शन

Oct 08, 2026 - 14:06
0
वैष्णो देवी की तर्ज पर तैयार हो रहा दुर्गा पंडाल:65 हजार की मूर्ति से सजेगा, गुफा से होंगे पिंडी दर्शन
प्रतापगढ़ में आज गुरुवार शारदीय नवरात्र शुरू होने में अब महज दो दिन शेष हैं। जिलेभर में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में दुर्गा पूजा पंडाल बनाए और सजाए जा रहे हैं। अधिकांश पंडालों में अंतिम चरण का काम चल रहा है। प्रतापगढ़ के अजीत नगर मोहल्ले में तैयार किया जा रहा एक अनोखा पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अजीत नगर में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल की खासियत यह है कि श्रद्धालु गुफानुमा रास्ते से प्रवेश करेंगे और आगे बढ़ते हुए माता के पिंडी स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को गुफा के भीतर से गुजरने के दौरान वैष्णो देवी धाम जैसा धार्मिक माहौल महसूस हो। पंडाल का निर्माण करीब एक माह पहले शुरू कर दिया गया था। इसे तैयार करने में दर्जनों मजदूर लगातार जुटे हुए हैं। अब पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद इसकी भव्यता और आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार नवरात्र शुरू होने के साथ ही यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा करीब 65 हजार रुपये की बताई जा रही है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ वैष्णो देवी की थीम को विशेष रूप से उकेरा जा रहा है। नवरात्र के दौरान अजीत नगर का यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है। गुफा के रास्ते प्रवेश और पिंडी स्वरूप के दर्शन की व्यवस्था इसे अन्य पंडालों से अलग बना रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User