वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:रामलीला के बेकाबू हाथी ने महावत को पटका, काशी विश्वनाथ के पास 105 क्विंटल विस्फोटक मिला
नमस्कार, वाराणसी की आज (रविवार) की बड़ी खबरें… काशी की मशहूर रामलीला में आजमगढ़ से आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। महावत ने काबू में करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। दांतों और पैरों से भी कुचलने की कोशिश की। महावत को 50 टांके लगे हैं। पुलिस ने काशी विश्वनाथ धाम से एक किलोमीटर दूर 105 क्विंटल पटाखे का बारूद बरामद किया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: काशी में रामलीला से पहले हाथी बेकाबू, महावत को पटका:खंभे उखाड़े, दीवारें-दुकानें तोड़ीं, 6 घंटे से 200 लोग काबू करने में जुटे वाराणसी की मशहूर रामलीला में आजमगढ़ से आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। इधर-इधर भागने लगा। आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगा। बिजली के खंभे तोड़ दिए। दीवारें और दुकानें भी तोड़ दीं। यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागे। महावत ने काबू में करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया। दांतों और पैरों से भी कुचलने की कोशिश की। महावत को 50 टांके लगे हैं। घटना पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 10.30 बजे की है। महावत छापलू तीन हाथियों को खाना देने जा रहा था, तभी उनमें से एक हाथी भड़क गया। वह मैदान से निकलकर सड़क पर भागने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 किमी. के इलाके को सील कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर 2: काशी विश्वनाथ के पास 105 क्विंटल विस्फोटक मिला:रिटायर्ड IPS बोले- इंटेलिजेंस की चूक, बड़ी लापरवाही हुई; हर एंगल से जांच जरूरी वाराणसी में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात गोला दीनानाथ इलाके में बड़ी छापेमारी की और 105 क्विंटल पटाखे का बारूद बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान जब्त किए। काशी विश्वनाथ धाम से महज एक किलोमीटर दूर पटाखा बनाने वाले बारूद और सामान के इतने बड़े भंडारण पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस मकान के आस-पास के लोग डरे हैं। पुलिस ने इस मामले में साल 1996 से लिप्त राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर 3: गंगा के ऊपर गरजेंगे 94 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर:नमो घाट पहुंची वायुसेना की टीमें, दो शिफ्ट में दिखेंगे करतब; 22 से एयर शो वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर लड़ाकू विमानों की गर्जना और हेलिकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन में 94 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर अपनी ताकत, सटीकता और हवाई कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 4: काशी में देखिए जयपुर का हवा महल, VIDEO:25 कारीगरों ने डेढ़ महीने में तैयार किया, मां दुर्गा राजस्थानी शैली में विराजमान काशी में मां दुर्गा के दर्शन करने निकल रहे हैं तो शिवपुर के मिनी स्टेडियम का रुख जरूर कीजिए। यहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ राजस्थान की सैर का भी मजा मिल रहा है। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति ने इस बार जयपुर के मशहूर हवा महल की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार कराया है। राजस्थानी शैली में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर 5: 20 को दशहरा, काशी में 75 फीट का रावण जलेगा:BHU के ज्योतिषाचार्य ने विशेष संयोग बताए, बोले-शस्त्र और शमी का पौधा पूजें बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 20 अक्टूबर की सुबह 9:10 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक रहेगी। काशी के ज्योतिषाचार्य BHU के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पं. सुभाष पांडेय के मुताबिक, धर्मशास्त्रों में विजयादशमी के लिए केवल उदयातिथि ही नहीं, बल्कि श्रवण नक्षत्र और अपराह्न काल का भी महत्व है। पढ़ें पूरी खबर 6: 488 साल पुरानी भरत मिलाप लीला 22 अक्टूबर को होगी:वाराणसी में 5 मिनट की विश्वप्रसिद्ध लीला देखने 1.5 लाख श्रद्धालु जुटेंगे काशी की 488 साल पुरानी और विश्वप्रसिद्ध नाटी इमली की भरत मिलाप लीला इस बार बदली हुई तारीख पर आयोजित होगी। पंचांगों में तिथियों की गणना के अंतर के कारण विजयादशमी के अगले दिन होने वाली यह ऐतिहासिक लीला अब 22 अक्तूबर को होगी। खास बात यह है कि आयोजकों के अनुसार, पहली बार विजयादशमी के दो दिन बाद एकादशी तिथि पर भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 7: साइबर ठगी के लिए जुटाए जा रहे थे फोन:पुलिस ने ट्रक से 2570 फोन पकड़ा, जामताड़ा झारखंड में होनी थी सप्लाई, 5 अरेस्ट साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री और उन्हें दूसरे राज्यों में खपाने के मामले में वाराणसी के कपसेठी पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 अक्टूबर की रात बरकी पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े ढाबे के समीप खड़ी एक डीसीएम की तलाशी लेकर 2500 मोबाइल फोन और अलग-अलग कंपनियों के 113 सिमकार्ड बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर 8: काशी में बनकर तैयार हो रही 64 योगिनियों के चित्र:2 महीनों तैयार होकर उज्जैन के त्रिवेणी म्यूजियम में लगेंगे चित्र आठ माताओं से तो सब परिचित है पर उनकी सहायक 64 मातृकाओं के बारे में अभी लोगों में इतनी जागरूकता नहीं है। इन 64 मातृकाओं को योगिनियां कहते हैं। इनके चित्र काशी में बनाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा इन चित्रों को बना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 9: संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को होगी राष्ट्रीय परीक्षा:स्नातक-परास्नातक विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा; प्रथम पुरस्कार 50 हजार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति विद्यार्थियों की समझ और रुचि बढ़ाने के लिए 21 नवंबर को ‘भारत बौद्धिक ज्ञान प्रणाली 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026’ आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषय शामिल होंगे। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर 10: सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की टीम घोषित:सिगरा स्टेडियम में हुए ट्रायल में पहलवानों ने दिखाया दम, SAI NCOE के 4 खिलाड़ी टीम में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं गोरखपुर कुश्ती संघ के आपसी समन्वय से आगामी सीनियर महिला-पुरुष स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक जनपद गोरखपुर में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनारस के पहलवान भी अपना दमखम दिखाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)