वाराणसी में 48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट:येलो जोन में पहुंचा शहर का AQI, जलस्तर घटा लेकिन घाटों का सम्पर्क अभी भी टूटा है
वाराणसी में आज सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 125 पर पहुंच गया है, जो येलो जोन में है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से वाराणसी में बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के भी आसार हैं। गंगा घाटों पर सिल्ट का अंबार, सीढ़ियों पर चलना मुश्किल तो दूसरी तरफ वाराणसी के गंगा घाटों पर जमा सिल्ट स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा रहा है। अस्सी घाट से सटे रीवा घाट, तुलसी घाट, जैन घाट, निरंजनी घाट, चेतसिंह घाट और शिवाला घाट समेत कई अन्य घाटों की सीढ़ियों पर सिल्ट जमा हुआ दिखाई दे रहा है। घाटों की सीढ़ियों पर जमी सिल्ट के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा किनारे घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थिति परेशानी भरी बनी हुई है। वहीं, धार्मिक आस्था के चलते गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। सिल्ट में धंस रहे लोग, श्रद्धालुओं ने स्नान से बनाई दूरी स्थानीय निवासी बलराम मिश्रा ने बताया कि घाटों पर जमा सिल्ट के कारण आए दिन पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस सिल्ट में धंस जा रहे हैं, जिससे उन्हें घाटों पर आने-जाने में दिक्कत होती है। घाटों की मौजूदा स्थिति के कारण गंगा किनारे घूमने आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)