वाराणसी में आभूषण-साड़ी के शोरूम में भीषण आग:आकाशवाणी के पास दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं, दमकलकर्मी सीढ़ियाें से बिल्डिंग में घुसे

Oct 10, 2026 - 09:40
0
वाराणसी में आभूषण-साड़ी के शोरूम में भीषण आग:आकाशवाणी के पास दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं, दमकलकर्मी सीढ़ियाें से बिल्डिंग में घुसे
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में आकाशवाणी के पास स्थित आभूषण और साड़ी के शोरूम बनारस स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए छह फायर टेंडर और एक रेस्क्यू टीम को लगाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि- आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली थी। तत्काल दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से ऊपरी हिस्से तक पहुंचकर आग बुझाई, जिससे शोरूम के अन्य हिस्सों को इसकी चपेट में आने से बचाया जा सका। बंद बिल्डिंग में लगी थी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका सीएफओ आनंद सिंह राजपूत के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह पूरी तरह बंद थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह के समय हुई, इसलिए उस वक्त बिल्डिंग में मरम्मत का कोई काम नहीं चल रहा था। बिल्डिंग के मालिक भी वहीं रहते थे। ऐसे में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पहले तल पर रखा था स्टॉक, कुर्सियां और रिसेप्शन जले सीएफओ ने बताया कि बिल्डिंग के पहले तल पर स्टॉक रूम के साथ कुछ कुर्सियां और रिसेप्शन का हिस्सा था। आग की चपेट में आने से यह क्षेत्र आंशिक रूप से जल गया है। हालांकि, अभी तक कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि पहले तल पर स्थित साड़ी के शोरूम को दमकलकर्मियों ने आग की चपेट में आने से बचा लिया। इस हिस्से में नुकसान नहीं होने की जानकारी दी गई है। आग किस हिस्से से शुरू हुई और कितने सामान को नुकसान पहुंचा है, इसका पता विस्तृत जांच और आकलन के बाद ही चल सकेगा। कांच की वजह से अंदर फंसा रहा धुआं, सीढ़ियों से ऊपर पहुंचे दमकलकर्मी सीएफओ आनंद सिंह राजपूत के मुताबिक, बिल्डिंग में कांच लगे होने के कारण धुआं अंदर ही फंसा हुआ था। इससे आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ा। टीम ने सीढ़ियों की मदद से ऊपर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने सबसे पहले सीढ़ी लगाकर पहले तल पर आग को नियंत्रित किया, ताकि लपटें दूसरे हिस्सों तक न फैलें। इसके बाद लगातार प्रयास कर आग को पूरी तरह बुझाया गया। इस अभियान के दौरान दमकल विभाग के दो से तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आने की जानकारी भी दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User