वाराणसी में बालाओं का डांस देखने में खोए पुलिसकर्मी:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से फजीहत, DCP ने बताया- AI क्लिप
वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला डांसरों के नृत्य का जमकर आनंद लिया। भीड़ के साथ ठुमके देखे, वीडियो बनाए और उनके कदम थिरकते नजर आए। पुलिसकर्मियों का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हुई। जगह-जगह लोगों ने वीडियो शेयर कर पुलिस की चुटकी भी ली। इसके बाद हड़कंप मच गया। अफसरों ने वीडियो तलब किया तो देखा कि वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान महिला डांसरों का डांस देखते और मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद पुलिस ने एआई जेनरेटेड बताकर पल्ला झाड़ लिया। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
शहर के लाटभैरव की बारात की पारंपरिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के बीच डांस देखने में व्यस्त दिखाई दिए। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ में मोबाइल फोन भी नजर आ रहा है, जिससे वे डांस का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान इस तरह व्यस्त रहने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी ड्यूटी के बीच इस तरह निजी वीडियो बनाने में क्यों व्यस्त नजर आए। हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और इसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। डीसीपी काशी की ओर से जवाब आया कि वीडियो AI जनरेटेड है जो पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है । भीड़ के द्वारा बनाई जा रही मोबाइल वीडियोज में किसी भी स्क्रीन में पीछे खड़ी पुलिस नहीं दिखायी दे रही है । भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के अपराध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)