वाराणसी में चित्रकूट रामलीला आयोजित:गणेश, वरुण, मुकुट पूजन के साथ लीला प्रारंभ, रामचरितमानस का संगीतमय पाठ

Oct 06, 2026 - 19:51
0
वाराणसी में चित्रकूट रामलीला आयोजित:गणेश, वरुण, मुकुट पूजन के साथ लीला प्रारंभ, रामचरितमानस का संगीतमय पाठ
वाराणसी में 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध श्री चित्रकूट रामलीला मंगलवार को सायं बड़ा गणेश अयोध्या भवन में श्री चित्रकूट रामलीला समिति काशी के तत्वाधान में गणेश पूजन, वरूण पूजन, मुकुट पूजन, किरीट पूजन एवं रामायण पूजन के साथ वेद मंत्रों के बीच प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम श्री राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुध्न आदि स्वरूपों ने मानव जाति के कल्याणार्थ लीला सम्पादन का संकल्प लिया। इसके बाद मुकुट धारण कर सिंहासन पर विराजमान हुए। इस अवसर पर भजन मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं रामचरित मानस के बाल-काण्ड का सस्वर संगीतमय पाठ एवं गायन किया गया, जिससे अयोध्या भवन का सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया। भक्तों ने श्रीराम की झांकी का दर्शन कर हर्षोल्लासित होकर तुलसी प्रसाद प्राप्त किया। पं. मुकुन्द उपाध्याय द्वारा आरती के साथ आज की लीला सम्पन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User