वाराणसी में एक साथ PWD ने तोड़े 10 मकान:कचहरी चौराहे से पुलिस लाइन के बीच हुई कार्रवाई, 7 मशीनों से हुआ ध्वस्तीकरण

Oct 06, 2026 - 18:13
0
वाराणसी में एक साथ PWD ने तोड़े 10 मकान:कचहरी चौराहे से पुलिस लाइन के बीच हुई कार्रवाई, 7 मशीनों से हुआ ध्वस्तीकरण
वाराणसी के कचहरी से पुलिस लाइन मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे 10 जर्जर मकानों को नगर निगम की कार्रवाई के तहत पीडब्ल्यूडी की टीम तोड़ रही है। इस दौरान एक पोकलैंड मशीन और 6 जेसीबी सुबह 10 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कई मकानों को जमीदोज कर दिया गया है। जिसमें कुछ के मकान मालिकों ने आपत्ति भी दर्ज कराई और कहा की 10 साल पहले मकान बनवाया था लेकिन नगर निगम ने जर्जर में डाल दिया है। फिलहाल रास्ता बंद कर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस दौरान पुलिसिया लापरवाही भी सामने आयी जब भारी संख्या में आम लोग भी इस रस्ते पर मौजूद रहे और पुलिसकर्मी एक स्थान पर ही डटे रहे और किसी को हटाया नहीं। देखें तस्वीरें… कचहरी चौराहे से पुलिस लाइन तिराहे के बीच 10 मकानों पर कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने बताया - पुलिस लाइन तिराहे से कचहरी चौराहे तक चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। यह संदहा-कचहरी चौराहा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें ज़्यदातर मकान जमीदोज करवा लिए गए थे। जिसमें से 10 मकानों को नगर निगम ने जर्जर घोषित किया था। जिनपर आज पीडब्ल्यूडी के सहयोग से नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक पोकलैंड और 6 बुलडोजर ने तोड़ा केके सिंह ने बताया - कार्रवाई के लिए 6 बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाईं गई है। जिससे जर्जर मकानों को हटाया जा रहा है। इन मकानों को पूर्व में नोटिस दी जा चुकी है। सभी को बताया जा चुका है कि आप का मकान जर्जर है और उसे खाली कर दिया जाए। ऐसे में आज कार्रवाई करवाकर पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी चौराहे तक सभी जद में आ रहे मकानों का ध्वस्तीकरण करवा लिया गया है। मकान मालिक का आरोप, 8 साल पहले बना मकान जर्जर कैसे इस दौरान पोकलैंड मशीन ने एक जर्जर मकान को सड़क पर जमीदोज कर दिया। जिसके मालिक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया - मेरा मकान कचहरी चौराहे के पास पिछले 8 साल पहले आरसीसी से बनाया गया था। इसे नगर निगम ने जर्जर बता दिया और इसे आज गिरा भी दिया गया है। किसी भी प्रकार एक कोई मुआवजा नहीं दिया गया हमें। हमने इस बारे में पूर्व में भी जर्जर की नोटिस आने पर डीएम साहब से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि आप का मकान जर्जर में नहीं टूटेगा और टूटने के पहले आपको इसका मुआवजा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User