वाराणसी में एयरपोर्ट की पार्किंग में सो गया यात्री:छूट गई दुबई की फ्लाइट, लोग बोले- नशे में था गोरखपुर का पैसेंजर

Oct 01, 2026 - 12:11
0
वाराणसी में एयरपोर्ट की पार्किंग में सो गया यात्री:छूट गई दुबई की फ्लाइट, लोग बोले- नशे में था गोरखपुर का पैसेंजर
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक यात्री शराब के नशे में पार्किंग में ही लेट गया। वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा और इसी दौरान उसकी फ्लाइट उड़ गई। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। गुरुवार सुबह नशा उतरने के बाद यात्री घर लौट गया। यात्री को दुबई जाना था। गोरखपुर से दुबई जाने आया था गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी भभिषण कुमार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-183 से दुबई जाने वाला था। वह बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। फ्लाइट को रात 9 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसने शराब पी ली। कुछ देर बाद नशा अधिक होने पर वह पार्किंग में ही लेट गया। टैक्सी चालकों और यात्रियों ने उठाने की कोशिश की पार्किंग से गुजर रहे टैक्सी चालकों और यात्रियों की नजर यात्री पर पड़ी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन शराब की दुर्गंध आने और यात्री के अपशब्द कहने के बाद वे वहां से हट गए। काफी देर तक यात्री पार्किंग में ही पड़ा रहा। इस दौरान उसकी दुबई जाने वाली फ्लाइट भी रवाना हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा कुछ लोगों ने बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यात्री बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भेजा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। बाबतपुर चौकी प्रभारी विजय कुशवाहा ने बताया कि परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी गई। अधिक नशे में होने के कारण यात्री फ्लाइट नहीं पकड़ सका। रात में जब तक उसे होश आया, तब तक फ्लाइट रवाना हो चुकी थी। नशा उतरने के बाद यात्री को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह गुरुवार सुबह घर के लिए रवाना हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User