वाराणसी में महिलाओं का सम्मान समारोह:चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए डॉ. अंजली यादव को मिला योगिनी सम्मान-2026
वाराणसी में नवरात्र के अवसर पर पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में ‘योगिनी सम्मान-2026’ समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. अंजली यादव (एमबीबीएस) को सम्मान प्रदान किया गया। वह वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को चिकित्सा सेवाएं दे रही हैं। जरूरतमंदों की सहायता और बेहतर उपचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना और उन्हें प्रोत्साहित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। डॉ. अंजली यादव ने कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता की सेवा का माध्यम है। महिलाओं का सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा, जब उन्हें समान अवसर, सुरक्षा और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)