घर से ढाई लाख नकदी और लाखों के जेवर चोरी:जालौन में दो कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर चोरी की वारदात

Oct 15, 2026 - 12:19
0
घर से ढाई लाख नकदी और लाखों के जेवर चोरी:जालौन में दो कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर चोरी की वारदात
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा जागीर में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बारे में गुरुवार सुबह तकरीबन 7:00 बजे जानकारी मिली जब परिवार के लोग सो कर उठे उन्होंने सामान बिखरा हुआ देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुड़ गई थी। वही परिजनों के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये नकद और कई कीमती आभूषण पार कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर के दो कमरों में सो रहे परिजनों की बाहर से कुंडी लगा दी गई, जबकि चोरों ने तीसरे कमरे में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, धरमपुरा जागीर निवासी रामरूप राठौर के घर में रामरूप, उनकी पत्नी ऊषा, हनुमंत सिंह और उनकी पत्नी खुशबू रहते हैं। बीती रात परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने दो कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे अंदर सो रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद चोर घर के मंदिर के बगल वाले कमरे में पहुंचे और वहां रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। परिजनों के मुताबिक, चोरी गए सामान में चार पुरुषों और चार महिलाओं की कुल आठ अंगूठियां, मनचली, तोड़िए, बिछिया सहित सोने-चांदी के अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद भी गायब मिले। चोरी गए सभी सामान की कुल कीमत का आकलन अभी सामने नहीं आया है। बताया गया कि हनुमंत सिंह के बेटे सुमित का बीती रात ही पहला जन्मदिन मनाया गया था। घर में उत्सव और खुशियों का माहौल था, लेकिन इसी रात चोरी की घटना ने परिवार को परेशान कर दिया। परिजनों के अनुसार, परिवार ने करीब 20 दिन पहले ही मकान बेचा था। ऐसे में घर में रखी नकदी और जेवरात चोरी होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User