वाराणसी में निःशुल्क स्वर्णप्राशन कैंप:252 बच्चों को पिलाई गईं दवा की बूंदें
चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में सोमवार को पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर नि:शुल्क स्वर्णप्राशन कैंप का आयोजन किया गया। कौमारभृत्य (शिशु एवं बालरोग) विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में 252 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। कैंप का शुभारंभ सुबह 9 बजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार मौर्य ने भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ किया। इसके पश्चात प्राचार्य और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुमार समेत बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू, डॉ. आशीष कुमार गराइ, डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता और डॉ. रूचि तिवारी ने बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदें पिलाईं। इस दौरान विशेषज्ञ टीम ने अभिभावकों को बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में स्वर्णप्राशन से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। शिविर को सफल बनाने में इंटर्न डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. इमरान, डॉ. निशि पांडेय, डॉ. दिव्या पांडेय और अस्पताल कर्मी संजय अहमद का विशेष योगदान रहा। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि अगला स्वर्णप्राशन कैंप 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)