फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के बाहर फायरिंग:बेटे ने जानलेवा हमले की तहरीर दी, विवाद के बाद युवक ने 3 राउंड फायर किए

Oct 05, 2026 - 17:42
0
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के बाहर फायरिंग:बेटे ने जानलेवा हमले की तहरीर दी, विवाद के बाद युवक ने 3 राउंड फायर किए
फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार शाम पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप गंगवार के गोल्डन पैलेस होटल के बाहर विवाद के बाद फायरिंग हुई। होटल से घर जा रहे उनके बेटे अभय गंगवार ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने के इरादे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सोमवार को अभय गंगवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के बाहर झगड़ रहे थे कुछ लोग अभय गंगवार के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6 बजे वह गोल्डन पैलेस होटल से अपने घर जा रहे थे। होटल के बाहर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। उन्होंने पहले उन्हें झगड़ा करने से मना किया और फिर होटल के सामने से हटने को कहा। आरोप है कि इस दौरान एक युवक उनसे उलझने लगा। होटल स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। अभय का आरोप है कि इसी दौरान युवक ने रिवॉल्वर निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद वह युवक के पीछे भागे तो उसने जानलेवा हमले की नीयत से दो और फायर किए। अभय के मुताबिक, फायरिंग में वह, उनके पिता कुलदीप गंगवार और होटल स्टाफ बाल-बाल बच गए। पूर्व विधायक से भी हुई कहासुनी अभय गंगवार ने बताया कि उनके पिता कुलदीप गंगवार भाजपा कार्यालय जा रहे थे और अचानक होटल के पास पहुंच गए थे। उनके मुताबिक, आरोपी युवक ने पूर्व विधायक की गाड़ी के बोनट पर हाथ मारा। इसके बाद दोनों के बीच भी कहासुनी हुई। अभय ने आरोप लगाया कि युवक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली रविवार रात मारपीट और फायरिंग की सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। सोमवार को अभय गंगवार ने थाने में तहरीर दी। कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User