वाराणसी में नवरात्रि पर सेवा कार्यक्रम:मां सेवा शक्ति ट्रस्ट ने आश्रम में बुजुर्गों और असहाय लोगों को बांटी खुशियां

Oct 16, 2026 - 15:07
0
वाराणसी में नवरात्रि पर सेवा कार्यक्रम:मां सेवा शक्ति ट्रस्ट ने आश्रम में बुजुर्गों और असहाय लोगों को बांटी खुशियां
वाराणसी में नवरात्रि के अवसर पर मां सेवा शक्ति ट्रस्ट की ओर से सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट की सोनल श्रीवास्तव ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और असहाय लोगों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान भोजन, वस्त्र, फल और अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही भजन और डांडिया का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोनल श्रीवास्तव ने बताया कि मां के निधन के बाद जरूरतमंदों के बीच आकर उन्हें सुकून मिलता है। उन्हें लगता है कि इन लोगों की सेवा के माध्यम से उनका जुड़ाव मां से बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वह खिचड़ी, होली, दीपावली और नववर्ष जैसे अवसरों पर भी आश्रम पहुंचकर लोगों के साथ खुशियां बांटती हैं। सेवा कार्यक्रम के जरिए उन्होंने बुजुर्गों और असहाय लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User