वाराणसी में प्रकृति की पाठशाला:कैंटोनमेंट बोर्ड प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सीखी पर्यावरण सुरक्षा
वाराणसी में गुरुवार को नमामि गंगे और अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में छावनी स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए 'प्रकृति की पाठशाला' का आयोजन किया गया। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों को नदियों तथा जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को नमामि गंगे की टी-शर्ट, कैप और कपड़े के झोले देकर पुरस्कृत किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि जीवन में साफ-सफाई का विशेष महत्व है क्योंकि गंदगी ही कई बीमारियों की जड़ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)