बलिया के नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात:कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत, विभिन्न विषयों पर हुई संयुक्त चर्चा

Oct 01, 2026 - 13:00
0
बलिया के नवागत जिलाधिकारी से मुलाकात:कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत, विभिन्न विषयों पर हुई संयुक्त चर्चा
बलिया में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा बलिया के पदाधिकारियों एवं संयुक्त कर्मचारी संघों के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का जनपद में स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, रसोइया कर्मचारी संघ और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ बलिया के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, हृदय नारायण दुबे, राजेंद्र वर्मा, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, हेमंत सिंह, रेनू शर्मा, विमला भारती, उषा सिंह, रंजय कुमार, लक्ष्मण यादव, मुबारक हुसैन, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव (बच्चा) और रंजय यादव सहित कई कर्मचारी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User