वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर बोला-शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा:यात्री ने राइड कैंसिल कर कंपनी से की शिकायत, अकाउंट सस्पेंड
वाराणसी में रैपिडो से बाइक टैक्सी बुक करने वाले यात्री को ड्राइवर ने फोन पर बताया कि वह शराब पी रहा है और पीने के बाद आएगा। यह सुनकर यात्री को सुरक्षा की चिंता हुई और उसने राइड कैंसिल कर कंपनी से शिकायत कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए रैपिडो ने संबंधित ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। मामला 5 अक्टूबर का है। यात्री आशुतोष त्रिपाठी ने रैपिडो के जरिए बाइक टैक्सी बुक की थी। इसके बाद ड्राइवर ओम प्रकाश ने उन्हें फोन किया। आशुतोष ने जब उससे लोकेशन पूछी, तो उसने शराब पीने की बात कही और पीकर आने की बात दोहराई। ड्राइवर की बात सुनकर कैंसिल की राइड आशुतोष ने अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग रद्द कर दी। इसके बाद उन्होंने कंपनी में शिकायत दर्ज कराई और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यात्री का कहना है कि फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो उनके पास सुरक्षित है। जरूरत पड़ने पर वह इसे जांच के लिए उपलब्ध करा सकते हैं। कंपनी ने कहा- शिकायत को गंभीरता से लिया शिकायत का जवाब देते हुए रैपिडो ने खेद जताया। कंपनी ने कहा कि इस तरह के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और संबंधित ड्राइवर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। कंपनी ने यात्री की सुरक्षा और भरोसे को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)