चंदौली में गैस एजेंसी के गोदाम से 140 सिलेंडर चोरी:4 लाख से ज्यादा के सिलेंडर गायब, पुलिस जांच में जुटी

Oct 13, 2026 - 14:22
0
चंदौली में गैस एजेंसी के गोदाम से 140 सिलेंडर चोरी:4 लाख से ज्यादा के सिलेंडर गायब, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर में महादेवी भारत गैस एजेंसी के गोदाम से 140 रसोई गैस सिलेंडर चोरी हो गए। सोमवार देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। देखें, 2 तस्वीरें… मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जब कर्मचारी गोदाम खोलने पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत संचालक चिंता देवी के पति भोला बिन्द को जानकारी दी। भोला बिन्द ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। भोला बिन्द ने बताया कि यह उनके गोदाम में पहली बार ऐसी घटना हुई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User