वाराणसी में सामने आया पटाखा हादसे का CCTV फुटेज:धमाके से फैली आग, फिर धराशायी हुआ मकान, दहल उठा लोगों का दिल
वाराणसी के सारनाथ थानाक्षेत्र में पटाखा की अवैध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मंजिला मकान जमीदोज हो गया था। इसमें दो लोग गंभीर घायल हैं। तो दो लापता और एक मुख्य अभियुक्त राजू खान गिरफ्तार किया गया है। अब इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें इस मंजर रिकार्ड हुआ है। मकान में विस्फोट के बाद ताश के पत्ते की तरह मकान गिरता नजर आ रहा है। इसके बाद 3 मिनट बाद धुल का गुबार हटने पर हर तरफ बर्बादी का दृश्य है। ठीक 4 बजकर 42 मिनट पर हुआ धमाका
पैगंबरपुर में राजू खान और उसका परिवार पिछले कई वर्षों से आतिशबाजी बनाने का काम करता था। गुरुवार की शाम अचानक हुए धमाके में उसका तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इसके अलावा कई मकान और जद में आये। इसमें उसकी पत्नी चांदनी और छोटा बेटा अदीब घायल हुए हैं। जो अस्पताल में हैं। मां मुन्नी और बड़ा बेटा आदिल लापता हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें गुरुवार शाम 4 बजकर 42 मिनट पर सबकुछ सामान्य है। 4 बजकर 42 मिनट 49 सेकेंड पर भंयकर विस्फोट और आग दिखाई देती हैं और मकान जमीदोज हो जाता है। पड़ोसी बाइक मैकेनिक के घर में लगा है कैमरा
पड़ोसी बाइक मैकेनिक शिवपूजन प्रजापति का काफी नुक्सान इस हादसे में हुआ है। उनके घर में सीसीटीवी लगा है। जिसने यह घटना कैद किया है। उनके गार्डन में लगे कैमरे में 4 बजकर 42 मिनट तक सब सामान्य है। लेकिन 4 बजकर 42 मिनट 49 सेकेंड पर तेज धमाका और चिंगार और आग की प्लैट निकलतीं हैं। कुछ सामान इस गार्डन में आकर गिरता है और फिर अंधेरा छा जाता है। यह धूल का बारूद का गुबार 3 मिनट बाद साफ़ होता है तो गार्डन तहस-नहस हो चुका था और चारों तरफ मलबा ही मलबा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)