युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सिपाही गिरफ्तार:बदायूं में 25 हजार के इनामी को 18 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

Oct 17, 2026 - 08:35
0
युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सिपाही गिरफ्तार:बदायूं में 25 हजार के इनामी को 18 दिन बाद पुलिस ने दबोचा
बदायूं में युवती की मौत के मामले में फरार चल रहे निलंबित सिपाही जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने और युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। मामले में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया गया है। आरोपी हरदोई के पिहानी थाने में तैनात था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। युवती की मौत के बाद 29 सितंबर को उसके भाई की तहरीर पर जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों ने 10 अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस और एसओजी की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। नौकरी लगते ही शादी से इनकार का आरोप बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की मुलाकात करखेड़ी गांव निवासी जीशान से कोचिंग सेंटर में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच करीब पांच साल से संबंध थे। आरोप है कि जीशान ने शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। परिजनों का आरोप है कि जीशान की पुलिस में नौकरी लगने के बाद उसके परिवार ने दूसरी जगह शादी तय कर दी। इसके बाद उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के परिवार ने आरोप लगाया कि जीशान ने अपने संबंधों के दौरान बनाए गए फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। युवती ने पी लिया था जहर परिजनों के मुताबिक, 27 सितंबर को जीशान ने युवती के पिता को फोन किया और शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इससे आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद 29 सितंबर को उसके भाई की तहरीर पर जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और धर्म परिवर्तन कराने समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। परिजनों ने SSP कार्यालय पर दिया था धरना मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से युवती के परिजन नाराज थे। 10 अक्टूबर को उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गिरफ्तारी में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश में एसओजी टीम भी लगाई गई थी। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट की कार्रवाई की गई और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। अब 25 हजार रुपए के इनामी निलंबित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User