वाराणसी में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:2 की मौत, दोनों का सिर सड़क पर चिपका; ट्रक चालक फरार

Sep 26, 2026 - 11:30
0
वाराणसी में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर:2 की मौत, दोनों का सिर सड़क पर चिपका; ट्रक चालक फरार
वाराणसी में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लोहता थाना क्षेत्र में महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने हुआ। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों लोग पैदल जा रहे थे। इसी दौरान अकेलवा की तरफ से चांदपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और अस्पतालों में सूचना भेजकर उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User