वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा खत्म हुई:भूपेंद्र पटेल और शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए; पीएम के जनसेवा में 25 साल होने पर शुरू हुई थी

Oct 08, 2026 - 15:59
0
वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा खत्म हुई:भूपेंद्र पटेल और शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए; पीएम के जनसेवा में 25 साल होने पर शुरू हुई थी
पीएम मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को वडनगर में ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकली इस यात्रा के समापन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और बाइकर्स का सम्मान किया। भूपेंद्र पटेल ने कहा- सत्ता को सेवा का साधन माना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा- 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने सत्ता को पद नहीं बल्कि सेवा का साधन माना। मोदी सरकार की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। शिवराज बोले- एक ऐतिहासिक उपलब्धि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिना एक भी दिन रुके लगातार 25 वर्षों तक गरीबों और देश के लिए काम करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सच्चा युवा वही है जिसके दिल में देशभक्ति और पैरों में गति हो। शुभेंदु अधिकारी ने कहा- देश को नई ताकत दी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वडनगर की पावन भूमि ने देश को एक सशक्त जननायक दिया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा यात्रा ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़कर देश की सामाजिक समरसता और अखंडता को नई ताकत दी है। 10 राज्यों से गुजरी यात्रा 500 बाइकर्स और सेवा यात्रियों ने 10 राज्यों के सैकड़ों गांवों व शहरों में घूमकर स्वच्छता, पौधरोपण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक कार्य किए। यात्रा के दौरान वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब का जल काशी विश्वनाथ पहुंचाया गया, जबकि वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User