ट्रस्टी स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने किया रामलला का दर्शन:राम मंदिर परिसर में यज्ञ,हवन में शामिल हुए,भक्तों को दिया आशीर्वाद

Oct 08, 2026 - 16:02
0
ट्रस्टी स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ ने किया रामलला का दर्शन:राम मंदिर परिसर में यज्ञ,हवन में शामिल हुए,भक्तों को दिया आशीर्वाद
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी पेजावर मठ उडुपी कर्नाटक के प्रमुख स्वामी विश्व प्रसन्न तीर्थ, स्वामी लिंगायत समाज गुरु शंकराचार्य (वाराणसी पीठ) के साथ आज प्रातः श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दर्शन करने पहुंचे।इसमें उनके साथ राममंदिर निर्माण प्रभारी रहे गोपाल राव भी मौजूद रहे। संतों ने यज्ञशाला में हवन पूजन में भागीदारी की। सचिव जगदीश आफले ने बताया कि पूज्य महाराज ने प्रभु श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। यज्ञशाला में बंगलुरू से पधारे मुनिराज राजू सहित 111णमान्य लोगों द्वारा हवन पूजन किया गया। यज्ञशाला की समस्त व्यवस्था शैलेन्द्र शुक्ल ने तीर्थ क्षेत्र की ओर से की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User