वेब सीरीज देखकर छाप डाले लाखों के नकली नोट:मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचे 3 शातिर, 5.26 लाख रुपए से ज्यादा की जाली करंसी बरामद

Oct 15, 2026 - 16:11
0
वेब सीरीज देखकर छाप डाले लाखों के नकली नोट:मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचे 3 शातिर, 5.26 लाख रुपए से ज्यादा की जाली करंसी बरामद
मुजफ्फरनगर में नकली नोट छापकर बाजार में चलाने की कोशिश कर रहे गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बुढ़ाना पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 5 लाख 26 हजार 500 रुपए की जाली करेंसी बरामद की है। दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट से लैपटॉप, कलर प्रिंटर और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है। हाईवे के पास पकड़े गए तीन आरोपी गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी सूरज राय ने बताया कि 14 अक्टूबर को सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर वाजिद के होटल के बराबर में बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास कार्रवाई की। यहां से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 लाख रुपए की जाली करेंसी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम निवासी बागपत, महेंद्र निवासी पौड़ी गढ़वाल और टीनू निवासी मेरठ के रूप में हुई है। दिल्ली के फ्लैट से भी मिली जाली करेंसी एसएसपी के मुताबिक, शुभम की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के नरेला स्थित उसके फ्लैट पर छापा मारा। यहां से 1 लाख 26 हजार 500 रुपए की अतिरिक्त जाली करेंसी बरामद हुई। इसके अलावा लैपटॉप, कलर प्रिंटर, कॉटन पेपर और बटर पेपर के बंडल भी मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 5 लाख 26 हजार 500 रुपए की जाली करेंसी बरामद की है। वेब सीरीज देखकर आया नकली नोट छापने का विचार एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखने और यूट्यूब से जानकारी लेने के बाद नकली नोट छापने का विचार आया। उनका मकसद जल्दी अमीर बनना था। पुलिस के अनुसार, गिरोह इन नोटों को बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा था। तीनों आरोपियों को जेल भेजा बुढ़ाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में जाली करेंसी तैयार करने और उसे बाजार में खपाने से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User