वेतन में असमानता के खिलाफ सड़क पर उतरे बॉन्डेड डॉक्टर:लखनऊ में किया प्रदर्शन, समान डिग्री और समान वेतन की मांग ,पुलिस ने हिरासत में लिया
वेतन में असमानता के विरोध में बुधवार को लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टर गांधी प्रतिमा के बाहर सड़क पर बैठ गए और वेतन में समानता लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सवाल उठाया कि जब उनकी डिग्री और सेवाएं समान हैं, तो वेतन में अंतर क्यों किया जा रहा है? समान वेतन और एरियर भुगतान की मांग प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि वेतन में असमानता को दूर कर सभी पात्र डॉक्टरों के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित एरियर का भुगतान भी किया जाए। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उनके वेतन में अंतर किया जा रहा है। पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा गांधी प्रतिमा के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को ईको गार्डन भेज दिया गया। डॉक्टरों ने वेतन में समानता लागू करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)