बागपत में मकान पर छापा:एक क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, तस्कर गिरफ्तार, कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा

Oct 14, 2026 - 12:55
0
बागपत में मकान पर छापा:एक क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, तस्कर गिरफ्तार, कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा
बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 9 बजे टटीरी कस्बे में एक मकान पर छापा मारा है। यहां से करीब एक क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक पटाखा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नसीम पुत्र तासीर है। वह अपने मकान में ही गैरकानूनी तरीके से पटाखे बना रहा था। पुलिस को लगातार अवैध पटाखे बनाने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोपी के पास से बने और आधे बने 6 कट्टे पटाखे मिले हैं। इनका वजन करीब एक क्विंटल है और इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी है। अवैध पटाखों की बिक्री और निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User