वेटनरी हॉस्पिटल में मिला अधेड़ का शव:मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा, पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह वेटनरी हॉस्पिटल में परिसर में करीब अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव बालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बालपुर पशु चिकित्सालय परिसर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था और पिछले कुछ समय से इलाके में घूमता दिखाई देता था। बताया गया कि वह दिनभर इधर-उधर घूमने के बाद रात में वेटनरी हॉस्पिटल परिसर में ही रुक जाता था और सुबह अस्पताल खुलने के समय वहां से चला जाता था। सुबह परिसर में मिला शव बुधवार सुबह करीब 11 बजे वेटनरी हॉस्पिटल परिसर में अधेड़ का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बालपुर चौकी और करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।
सोशल मीडिया से कराई जा रही पहचान मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। करनैलगंज पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर पहचान कराने की कोशिश शुरू की है। जिले के दूसरे थानों और पुलिस चौकियों को भी मृतक की फोटो भेजी गई है, ताकि उसकी पहचान हो सके और परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मौत से जुड़ी कोई जानकारी मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है और उसका शव पशु चिकित्सालय के अंदर मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)