AIMIM महोबा और चरखारी से उतारेगी प्रत्याशी:जिला प्रभारी जाहिद अली बोले- 2027 चुनाव की तैयारी तेज, सपा पर साधा निशाना
आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM ने बुंदेलखंड में तैयारियां तेज कर दी हैं। महोबा आगमन पर जिला प्रभारी जाहिद अली का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पुरानी गल्ला मंडी और नगर अध्यक्ष सैफ कुरैशी के आवास पर आयोजित बैठकों में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस दौरान तबरेज खान को युवा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि जाहिद अली ने सपा पर निशाना साधते हुए अकेले या गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लमीन ने अपनी संगठन सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। पार्टी के जिला प्रभारी जाहिद अली का महोबा आगमन हुआ, जहां पुरानी गल्ला मंडी में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महोबा का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त पार्टी के बुंदेलखंड उपाध्यक्ष सैयद अदनान अली, ललितपुर प्रभारी सैयद अथर और मैनपुरी प्रभारी कलाम कुरैशी की मौजूदगी में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और बुंदेलखंड अध्यक्ष सादिक के निर्देशों के तहत, संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए तबरेज खान को महोबा का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष एडवोकेट इरफान, चरखारी विधानसभा अध्यक्ष, कबरई नगर अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि अगले एक महीने के भीतर जिले के हर ब्लॉक और दोनों विधानसभाओं के कम से कम 100 गांवों तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी बुधवार समय 11 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी जाहिद अली ने कहा कि पार्टी महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एआईएमआईएम गठबंधन के विकल्पों पर नजर बनाए हुए है। अगर कोई एलायंस होता है तो ठीक, वरना पार्टी सभी सीटों पर अकेले मजबूती से प्रत्याशी उतारेगी। एआईएमआईएम यूपी में चुनाव लड़े समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए जाहिद अली ने कहा कि सपा नहीं चाहती कि एआईएमआईएम यूपी में चुनाव लड़े। उन्होंने वोट कटवा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हमें बेवजह बदनाम किया जाता है, जबकि असली वोट कटवा दूसरी पार्टियां हैं। एआईएमआईएम 2027 के रण में पूरी मजबूती के साथ उतरने जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)