व्हाट्सऐप लिंक खोलते ही खाते से 5.77 लाख उड़े:बहराइच में महिला को बैंक के मैसेज से ठगी का पता चला, पति ने कराई FIR
बहराइच में व्हाट्सऐप पर आए एक लिंक को खोलना दरगाह थाना क्षेत्र की एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 5,77,905 रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। बैंक मैसेज से महिला को ठगी का पता चला। पीड़िता के पति राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बघौड़ा गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी सावित्री का सिंघा परासी स्थित बैंक शाखा में बचत खाता है। सावित्री ने बताया कि 21 सितंबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक लिंक आया था, जिसे उन्होंने खोल दिया। कुछ देर बाद ही ठगों ने उनके खाते से यह रकम निकाल ली। खाते से पैसे निकलने की जानकारी बैंक के मैसेज से मिली। मैसेज देखते ही सावित्री हैरान रह गईं और तुरंत पति को बताया। दोनों बैंक पहुंचे और अधिकारियों को पूरी बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)