वीडियो में सीएम योगी को गाना गाते दिखाया:भाजपाइयों में गुस्सा, छवि खराब करने का आरोप; AI से बनाया गया

Sep 15, 2026 - 16:07
0
वीडियो में सीएम योगी को गाना गाते दिखाया:भाजपाइयों में गुस्सा, छवि खराब करने का आरोप; AI से बनाया गया
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाना गाते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुस्सा है। वायरल वीडियो में पहले एक युवक वाट्सऐप स्टेटस पर कहता है, "बाबा जी एक गाना सुनाओ, गम भरा।" इसके बाद एआई तकनीक से तैयार किया गया वीडियो आता है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ "ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा..." गाना गाते दिख रहे हैं। युवक पर कार्रवाई की मांग की गई वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाला काम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आवाज और तस्वीर से छेड़छाड़ करना गंभीर मामला है। उन्होंने वीडियो बनाने और फैलाने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद बिधूना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिधूना कोतवाल विनेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो किसने बनाया और किसने सोशल मीडिया पर फैलाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User