लखनऊ स्थित कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'उद्भव':गोमती नगर में बीफार्मा सत्र, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत
लखनऊ: गोमती नगर विस्तार के खरगापुर स्थित नोवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.फार्मा प्रथम वर्ष के नए छात्रों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'उद्भव 2026' का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और फार्मेसी क्षेत्र की व्यावसायिक बारीकियों से अवगत कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से हुई। एनजीओसी के निदेशक आर. के. वर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि फार्मेसी मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम है, जहां कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। संस्थान के निदेशक और प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) कोशी एम. कायमोनील और रजिस्ट्रार जी. एस. बिष्ट ने छात्रों को फार्मेसी प्रोफेशन के ग्लोबल स्कोप से परिचित कराया। कार्यक्रम में एडमिशन इंचार्ज अविनाश सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पा यादव और इम्तियाज अहमद सहित कई वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, समयबद्धता और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स विकसित करने पर जोर दिया। ओरिएंटेशन के दौरान नए छात्रों के लिए कैंपस फैमिलियराइजेशन राउंड का आयोजन किया गया। छात्रों ने कॉलेज की हाई-टेक लेबोरेटरीज, क्लासरूम्स और समृद्ध लाइब्रेरी का दौरा किया। कॉलेज प्रशासन ने सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं को उनके नए व्यावसायिक और शैक्षणिक सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)