विद्या यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल:काफी देर तक एक-दूसरे से लड़ती रहीं छात्राएं, गार्ड और अन्य छात्राओं ने अलग करने का किया प्रयास

Oct 13, 2026 - 12:44
0
विद्या यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल:काफी देर तक एक-दूसरे से लड़ती रहीं छात्राएं, गार्ड और अन्य छात्राओं ने अलग करने का किया प्रयास
विद्या यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों छात्राएं आपस में लड़ती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य छात्राएं और यूनिवर्सिटी के गार्ड दोनों को अलग करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, काफी कोशिशों के बावजूद दोनों छात्राएं शांत होती नहीं दिख रही हैं और उनके बीच मारपीट जारी रहती है। वीडियो में कुछ अन्य छात्राएं दोनों को रोकने और अलग करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, यूनिवर्सिटी के गार्ड भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ छात्र मारपीट की घटना का वीडियो बनाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय मौके पर कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, दोनों छात्राओं के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मारपीट की शुरुआत कैसे हुई और घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इस संबंध में भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User