शिक्षक नेता के भतीजे का हत्यारोपी पुलिसकर्मी अरेस्ट:सदर पुलिस ने प्रयागराज से पकड़ा, तीन दिन पहले मारी थी गोली
आगरा के सेवला जाट में शुक्रवार देर रात शिक्षक नेता के भतीजे बिट्टू लवानिया की हत्या का आरोपी पुलिस कर्मी जैकी चौधरी को गिरफ्तार हो गया है। सदर पुलिस ने आरोपी का प्रयागराज से गिरफ्तार किया।
बिट्टू लवानिया के भाई बंटी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे के करीब बीटू के दोस्त देवा और रवि ढाबे पर आए थे। बीटू काम खत्म कर उनके पास ऑटो में आकर बैठ गया। वह थोड़ी दूर पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां मधुनगर निवासी जैकी बाइक से आया। ऑटो के पास पैदल पहुंचकर फायरिंग कर दी। बोला कोई बीच में आया तो उसे भी गोली मार देगा। इसके बाद बाइक लेकर चला गया। ऑटो में बिट्टू लहूलुहान था। लोगों की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन जान नहीं बचा सके। घटना के बाद परिजन आरोपी के पुलिसकर्मी होने की बात चीख-चीखकर बोल रहे थे। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। चाचा जय गोविंद का आरोप है कि जिस पिस्टल से गोली मारी गई, वह सर्विस रिवाल्वर है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मृतक के चाचा जयगोविंद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बिट्टू से कोई विवाद नहीं था। आरोपी जैकी ने बिट्टू के दोस्तों से विवाद के चलते पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद गोली चला दी। गोली सीधे बिट्टू के लगे। पोस्टमार्टम में गोली सीना छेदकर पार निकलने की पुष्टि हुई है। जय गोविंद ने बताया कि जैकी चौधरी और उसका भाई संतोष चौधरी दोनों यूपी पुलिस के सिपाही हैं। जैकी की 2011 में नौकरी लगी थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। वह क्षेत्र में अक्सर किसी न किसी पर रौब दिखाता है। पत्नी बोली- आरोपी का एनकाउंटर हो
पति की मौत से पत्नी अभिलाषा की हालत खराब है। वह कई बार बेहोश हो चुकी है। बेटी आरोही 12 वर्ष की है। परिवार के जीवन यापन पर संकट आ गया है। शनिवार को जब बिट्टू का शव घर पहुंचा तो महिलाओं ने इसी बात पर हंगामा किया कि अब परिवार की मदद कौन करेगा। पत्नी का कहना है कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)