विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग और किशोर:सामान लदवाते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

Oct 06, 2026 - 14:04
0
विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग और किशोर:सामान लदवाते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
हाथरस के श्रीनगर नई बस्ती में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग और एक किशोर झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना आज मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे के लगभग हुई। मोहल्ला श्रीनगर के 17 साल के रिहान पुत्र लाल मोहम्मद और इसी मोहल्ले के 62 साल के पप्पू एक मैक्स गाड़ी में सामान लदवा रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। काफी नीचे से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां पर भीड़ लग गई। कुछ लोग दोनों को जल्दी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पप्पू की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है, जिससे अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User