विकास भवन के निरीक्षण में सहकारिता विभाग के अधिकारी अनुपस्थित:डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, चुनाव के लिए पीआरडी जवानों की व्यवस्था के दिए निर्देश
बलिया के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे विकास भवन के कई दफ्तरों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारी गैरहाजिर मिले। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रांतीय पीआरडी कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए पीआरडी जवानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव के दौरान जवानों की उपलब्धता के लिए पहले से तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ किया कि सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों का समय पर मौजूद रहना और जनता से जुड़े काम समय पर पूरे करना जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को रोज सुबह 10 बजे दफ्तर में आकर काम निपटाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि गैरहाजिर रहने या काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के समय सीडीओ आलोक कुमार, सीआरओ गुलशन जी और डीडीओ आनंद प्रकाश समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)