झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव:ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। यह शव एट थाना क्षेत्र के इगुई कला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिला। किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिरौना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कर रही पूछताछ मृतक की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई जा रही है। उसके पास से पहचान से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस को पहचान करने में दिक्कत हो रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि वृद्ध ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए दूसरे जिलों में भी जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)