विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सेवा ज्योति यात्रा शुरू:राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और विधायक योगेश धामा ने किया शुभारंभ, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Oct 07, 2026 - 14:18
0
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सेवा ज्योति यात्रा शुरू:राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी और विधायक योगेश धामा ने किया शुभारंभ, सैकड़ों लोग हुए शामिल
बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प विकसित भारत' कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 'सेवा ज्योति यात्रा' का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी और भाजपा विधायक योगेश धामा ने यात्रा की शुरुआत की। लोग हाथ में ज्योति लेकर सड़कों पर निकले। यह यात्रा एसपीआरसी डिग्री कॉलेज से शुरू होकर बागपत के मुख्य चौराहे राष्ट्रीय वंदना चौक पर खत्म हुई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनका संदेश सुना। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प और देश के विकास पर बात की। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत को लेकर अपना विजन देश के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि देश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User