विंध्याचल में श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार:1 नाबालिग हिरासत में, 9 मोबाइल मिले; 2 लाख कीमत के फोन बेचते थे

Oct 14, 2026 - 23:02
0
विंध्याचल में श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार:1 नाबालिग हिरासत में, 9 मोबाइल मिले; 2 लाख कीमत के फोन बेचते थे
मिर्जापुर पुलिस ने विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इनके पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। उन्नाव के प्रियान्शु नितिन कुमार 13 अक्टूबर को परिवार के साथ विंध्याचल आए थे। धर्मशाला में उनके परिवार के पांच मोबाइल फोन चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर विंध्याचल थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा की टीम ने 14 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर देवा (20), रोहित कुमार (19) और नागेश (19) को पकड़ा। ये सभी विंध्याचल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि वे दर्शनार्थियों के मोबाइल और सामान चुराते थे। पुलिस के मुताबिक, देवा और रोहित चोरी के फोन खरीदते-बेचते भी थे। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User