वीरगंज में इंडो-नेपाल ग्लोबल समिट:जल संरक्षण के लिए डॉ. अजय सहाय को ‘जल पंचायत अवॉर्ड’ दिया; 21 विभूतियां सम्मानित

Oct 08, 2026 - 11:54
0
वीरगंज में इंडो-नेपाल ग्लोबल समिट:जल संरक्षण के लिए डॉ. अजय सहाय को ‘जल पंचायत अवॉर्ड’ दिया; 21 विभूतियां सम्मानित
निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल ग्लोबल समिट एवं सम्मान समारोह में भारत-नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 21 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरा धाम इंटरनेशनल के मानद कुलपति एवं प्रमुख संत डॉ. सौरभ पाण्डेय रहे। इस अवसर पर संत सौरभ के जीवन-दर्शन एवं वैश्विक सद्भाव पर आधारित दो पुस्तकों के आवरण का विमोचन हुआ। इनमें नेपाल की सांसद बीना शर्मा की ‘हृदयदेखि हृदयसम्म—संत सौरभ र मानवताको सार्वभौमिक हृदय’ तथा रत्न प्रसाद श्रेष्ठ की ‘हिमालदेखि विश्वसम्म—सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ’ शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन वीना शर्मा तथा संचालन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया। जल संरक्षण के लिए डॉ. अजय सहाय को ‘जल पंचायत अवॉर्ड’ दिया गया। डॉ. सौरभ तिवारी एवं डॉ. विशाल मिश्र को मानद डॉक्टरेट तथा डॉ. सौरभ पाण्डेय को अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User