रमेश पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि,

Oct 08, 2026 - 11:54
0
रमेश पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि,
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले रमेश पाल (32) का शव बुधवार को तालाब में मिला। वह कपूरा के लाला पुरवा गांव के रहने वाले थे। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार को गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले रास्ते पर स्थित तालाब में शव उतराता मिला। परिजनों ने शव की पहचान रमेश पाल के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद तालाब से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आई रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार शाम सब्जी लेने निकले थे परिजनों के मुताबिक रमेश पाल मंगलवार देर शाम घर से सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को परिवार को जानकारी मिली कि गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान रमेश पाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मशक्कत कर शव निकाला सूचना पर बालपुर चौकी और करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से शव बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया पैर फिसलने के कारण तालाब में गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User