वीरगंज में पुस्तक का विमोचन:मानवीय मूल्यों और सद्भाव का संदेश, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान
नेपाल के वीरगंज में गोरखपुर के लेखक रत्न प्रसाद श्रेष्ठ की कृति ‘हिमालदेखि विश्वसम्म : सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ’ का लोकार्पण किया गया। इसे लेखक की 27वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक बताया गया। कार्यक्रम वीरगंज के एक होटल में आयोजित हुआ। सांसद बीना शर्मा ने पुस्तक के कवर पेज का भी पुनः लोकार्पण किया। पुस्तक में संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, सद्भाव, मानवता, शांति और विश्व-एकता के संदेश को नेपाली दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने पुस्तक को मानवीय मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को समर्पित बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि संत सौरभ रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एहसान अहमद, लक्ष्मी खड़का, राधा और डॉ. सौरभ तिवारी शामिल रहे। आयोजन निरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन की ओर से किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)