विष्णुपुरी में मां भगवती का हवन-पूजन:विधि-विधान से की गई देवी आराधना, 9 कन्याओं को कराया गया भोजन
कानपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता शीलू पाण्डेय ने मां देवरी देवी समिति के संरक्षक के साथ उनकी पुत्री अलंकृता पाण्डेय एवं जिलाधिकारी, भागलपुर (बिहार) के साथ विष्णुपुरी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां भगवती के स्वरूप पर माल्यार्पण कर विधिवत हवन-पूजन किया। हवन के उपरांत नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान उन्हें दक्षिणा और उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में देवेंद्र पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, रजत पाण्डेय, अनन्या श्रेष्ठा, श्रेयांश, श्रेया, श्रीजा एवं प्रभात पाण्डेय ने भी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)