विश्व भोजन दिवस पर खाद्य सामग्री वितरण:बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों ने अनाथालय में बांटी खाद्य किट
बरेली में विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर बरेली कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के पीजी फोरम के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को आर्य समाज अनाथालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनाथालय के प्रत्येक बच्चे को खाद्य किट वितरित की। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बच्चों की शिक्षा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही सर्दियों में बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी डॉ. रमेश त्रिपाठी को सौंपी। उपप्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. नमिता त्रिपाठी ने बच्चों को मिठाई बांटी। कार्यक्रम में शिक्षिका चेतना तिवारी सहित 25 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यार्थियों की इस पहल का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उनकी जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)