विसर्जन जुलूस में नाबालिगों की एंट्री पर रोक:दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में पानी की व्यवस्था जरूरी
गोंडा में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे जिला सभागार में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी, धर्मगुरु और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। उपद्रव करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई डीएम और एसपी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोजकों और धर्मगुरुओं से भी सहयोग की अपील की गई। विसर्जन जुलूस में नाबालिगों पर रोक प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन जुलूस में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। आयोजकों को निर्देश दिए गए कि इसका कड़ाई से पालन कराया जाए। प्रतिमाओं का विसर्जन तय समय के अनुसार कराने की अपील की गई। पंडालों में शुद्ध पानी की व्यवस्था जरूरी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक देवी पंडाल में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। एसपी ने कहा कि मूर्तियां निर्धारित मानक और तय ऊंचाई के अनुसार ही स्थापित की जाएं। जर्जर खंभे और तार दुरुस्त करने के निर्देश दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिजली विभाग को पंडालों के आसपास जर्जर खंभों और झूलते तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पंचायती राज विभाग को देवी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास नियमित सफाई कराने को कहा गया। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट को लेकर भी चेताया। धर्मगुरुओं से अपने-अपने समुदाय के लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। विवादित टिप्पणी कर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग भी रहेगा अलर्ट अधिकारियों ने देर रात तक होने वाली अव्यवस्था से बचने के लिए प्रतिमाओं का विसर्जन समय से पूरा कराने की अपील की। धर्मगुरुओं और पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रयास करने की बात कही कि प्रतिमाएं रात होने से पहले विसर्जन स्थल तक पहुंच जाएं। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)