सपा का वोट बचाओ- संविधान बचाओ मार्च:महोबा में सपा का प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Oct 08, 2026 - 16:18
0
सपा का वोट बचाओ- संविधान बचाओ मार्च:महोबा में सपा का प्रदर्शन, पुलिस को चकमा देकर CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
महोबा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महोबा में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाते हुए अंबेडकर पार्क से ऊदल चौक तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने दूसरा पुतला जलाया। प्रदर्शन की शुरुआत अंबेडकर पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य बाजार से होते हुए ऊदल चौक की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के लिए दो पुतले तैयार किए थे। पुलिस ने एक पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर दूसरा पुतला जला दिया। पुलिस आग बुझाने पहुंची, तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। बेड़ियों में पहुंचे योगेश यादव प्रदर्शन के दौरान सपा के युवा नेता योगेश यादव योगी हाथों और शरीर में बेड़ियां बांधकर पहुंचे। उनके हाथ में संविधान की किताब थी। उन्होंने इसे प्रतीकात्मक तरीके से प्रदर्शित करते हुए लोकतंत्र को लेकर अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष बोले- वोटों की हेराफेरी का आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर जेल भेजा जाना चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने का दावा भी किया। 80 फीसदी पीडीए समाज के साथ होने का दावा सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में 80 फीसदी पीडीए समाज अखिलेश यादव के साथ खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User