विवाद के बाद हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक:कांग्रेस नेता पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

Sep 27, 2026 - 16:58
0
विवाद के बाद हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक:कांग्रेस नेता पर प्लॉट कब्जाने का आरोप, पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे
औरैया के रुरुगंज कस्बे में रविवार दोपहर 2 बजे प्लॉट पर कब्जे के विवाद में संजीव कुमार हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस और चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने संजीव को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप संजीव का आरोप है कि उसके घर के पास आबादी की जमीन पर एक प्लॉट है, जिस पर वह कई साल से रह रहा है। उसका आरोप है कि कांग्रेस नेता प्लॉट को अपना बताकर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं। संजीव ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को बाउंड्री तोड़ने का आरोप संजीव के मुताबिक, शनिवार को कुछ लोग प्लॉट पर पहुंचे और उसकी बाउंड्री तोड़ दी। आरोप है कि वहां लगा छप्पर भी हटा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग चले गए। PHC के पीछे बिजली पोल पर चढ़ा शनिवार की घटना के बाद रविवार दोपहर संजीव रुरुगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे पोल पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारा। शिकायत के आधार पर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने संजीव की शिकायत ले ली है। पुलिस के अनुसार, प्लॉट विवाद को लेकर शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User