रामपुर लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित:एसपी ने सुनीं जवानों की समस्याएं, सड़क सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ
रामपुर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। एसपी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से समाधान कराने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान जरूरी है, ताकि वे बेहतर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया। एसपी ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)