विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच के खिलाफ FIR:श्रावस्ती में पिता बोले- मारपीट में टूटे बेटी के दांत
श्रावस्ती में नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में विवाहिता खुशबू गुप्ता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट- प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, शनिवार देर रात भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए सीएचसी इकौना से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार सुबह 10:00 बजे पुलिस ने बताया कि पति सास ससुर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। खुशबू का आरोप है कि शादी के करीब चार साल बाद भी ससुराल में उत्पीड़न का सिलसिला जारी है। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित उसने बताया कि पति नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता का कहना है कि बीते शनिवार रात्रि घटना के दौरान पति के साथ परिवार के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि उसे इस तरह पीटा गया कि वह बाहर जाकर किसी को घटना की जानकारी न दे सके। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता के पिता राजित राम गुप्ता ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत मिलती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह महीने तक बेटी को मायके में रखा था, लेकिन दामाद की आदतों में सुधार नहीं हुआ। पिता के मुताबिक, पति के साथ सास, ससुर, जेठ और जेठानी पर भी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह पहुंचे तो बेटी के मुंह से खून निकल रहा था और उसके दांत टूटे हुए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने पति रामदेव, ससुर राजेंद्र प्रसाद, जेठ, जेठानी और सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)